11 जनवरी 2024 - 10:20
ब्रिटेन का दावा लाल सागर में यमन क सबसे बड़े हमले को नाकाम बनाया

इस सिलसिले में ब्रिटिश युद्ध मंत्री ने एक बयान में लिखा: पिछले दिन, विध्वंसक एचएमएस डायमंड ने अमेरिकी युद्धपोतों के साथ, लाल सागर में यमन के सबसे बड़े हमले को सफलतापूर्वक विफल कर दिया है।

ब्रिटिश युद्ध मंत्री ग्रांट शिप्स ने सनआ को चेतावनी देते हुए दावा किया कि लंदन और वाशिंगटन ने यमन में सबसे बड़े हमले को विफल कर दिया। अमेरिकी सेना के मुताबिक, यमन ने लाल सागर से मक़बूज़ा फिलिस्तीन जा रहे जहाजों पर 18 ड्रोन और 10 मिसाइलें दागीं। वाशिंगटन ने यह भी दावा किया कि क्षेत्र में तैनात बलों ने विमान और चार युद्धपोतों के माध्यम से ड्रोन और मिसाइलों को मार गिराया। अमेरिकी सेना ने कल रात के हमले को 19 नवंबर, 2023 के बाद से यमन में छब्बीसवां हमला बताया।

इस सिलसिले में ब्रिटिश युद्ध मंत्री ने एक बयान में लिखा: पिछले दिन, विध्वंसक एचएमएस डायमंड ने अमेरिकी युद्धपोतों के साथ, लाल सागर में यमन के सबसे बड़े हमले को सफलतापूर्वक विफल कर दिया है।

याद रहे कि मज़लूम फिलिस्तीनी लोगों के क्रूर नरसंहार के जवाब में, यमन ने लाल सागर में अवैध ज़ायोनी शासन संबंधित जहाजों को निशाना बनाने की मुहीम शुरू कर रखी है। यमन की कार्रवाई के बाद बड़ी संख्या में प्रसिद्ध शिपिंग कंपनियों ने वैकल्पिक मार्ग अपनाए, लेकिन अधिक लागत और समय की बर्बादी के बाद उन्हें अपने परिचालन बंद करना पड़ा है।